ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 2 (2018)
रीवा जिले के प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर दक्षता आधारित शिक्षण प्रक्रिया के पश्चात् छात्रों के अधिगम स्तर का अध्ययन
Authors
डाॅ0 सर्वेश कुमार मिश्र
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र रीवा जिले के प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर दक्षता आधारित शिक्षण प्रक्रिया के पश्चात् छात्रों के अधिगम स्तर का अध्ययन पर आधारित है। "शिक्षा सबके लिये सब शिक्षा के लिये" विचार के आधार पर प्रत्येक बालक के लिए शिक्षा आवश्यक है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के लागू होने के साथ ही विद्यालयों को प्राथमिक स्तर पर न्यूनतम अधिगम स्तर को निर्धारित करने एवं उन्हें प्राप्त करने पर विशेष बल दिया गया है। दक्षता आधारित शिक्षण प्रक्रिया का अर्थ अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली ऐसी शिक्षा है, जिससे उनमें विषय से सम्बन्धित समग्र ज्ञान हो जाय। निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा प्राप्त कर, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा में प्रवेश के लिये पात्रता प्राप्त करना ही दक्षता आधारित शिक्षण प्रक्रिया की सार्थकता है। शिक्षको के शैक्षणिक ज्ञान एवं व्यावसायिक दक्षता में प्रशिक्षण पश्चात् वृद्धि हुयी है और दक्षता आधारित शिक्षण प्रक्रिया के पश्चात् छात्रों के अधिगम स्तर में लगातार सुधार हो रहा है।
Download
Pages:15-18
How to cite this article:
डाॅ0 सर्वेश कुमार मिश्र "रीवा जिले के प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर दक्षता आधारित शिक्षण प्रक्रिया के पश्चात् छात्रों के अधिगम स्तर का अध्ययन". International Journal of Advanced Education and Research, Vol 3, Issue 2, 2018, Pages 15-18
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
