ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 4 (2018)
सीधी जिले के सीधी विकासखण्ड में प्रारंभिक शिक्षा के विकास में शाला प्रबंधन समिति का शैक्षिक विकास का एक अध्ययन
Authors
डाॅ0 मृगेन्द्र सिंह परिहार
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र सीधी जिले के सीधी विकासखण्ड में प्रारंभिक शिक्षा विकास में शाला प्रबंधन समिति का शैक्षिक विकास का एक अध्ययन पर आधारित है। शोध क्षेत्र में समस्या की वास्तविक स्थिति से तात्पर्य यह है कि शोधार्थी द्वारा चिन्हांकित समस्या का स्वरूप किस तरह का है? वर्तमान समय में मध्यप्रदेश में भी भारत वर्ष के अन्य राज्यों की तरह निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 एवं मध्यप्रदेश राज्य नियम 2011 के अन्तर्गत प्रारंभिक विद्यालयों के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान किया गया है। इसी अधिनियम के तहत प्रत्येक शासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया है जो पूर्व में गठित पालक शिक्षक संघ का स्थान लिया है। शाला प्रबंधन समिति का कार्य क्षेत्र लगभग वही है जो पालक शिक्षक संघ के थे। सीधी जिले के सीधी विकासखण्ड में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों मंे प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था का स्तर बहुत अच्छा नहीं है लेकिन प्रगति पर है।
Download
Pages:17-20
How to cite this article:
डाॅ0 मृगेन्द्र सिंह परिहार "सीधी जिले के सीधी विकासखण्ड में प्रारंभिक शिक्षा के विकास में शाला प्रबंधन समिति का शैक्षिक विकास का एक अध्ययन". International Journal of Advanced Education and Research, Vol 3, Issue 4, 2018, Pages 17-20
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
