Logo
International Journal of
Advanced Education and Research

Search

ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 2 (2019)
रीवा जिल में उच्चतर माध्यमिक स्तर पर शैक्षिक तकनीकी के उपयोग के फलस्वरूप शिक्षकों के शिक्षण कौशल पर पड़ने वाले प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
प्रमोद शुक्ल, डॉ0 जय सिंह
Abstract
इस शोध पत्र के द्वारा रीवा जिला में उच्चतर माध्यमिक स्तर पर शैक्षिक तकनीकी के उपयोग के फलस्वरूप शिक्षकों के शिक्षण कौशल पर पड़ने वाले प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। शोध क्षेत्र के 81.11 प्रतिशत प्राचार्य, 80.83 प्रतिशत शिक्षक, 70.00 प्रतिशत अभिभावक व 78.56 प्रतिशत छात्रों का अभिमत है कि उच्चतर माध्यमिक स्तर पर शैक्षिक तकनीकी के उपयोग के फलस्वरूप शिक्षकों के शिक्षण कौशल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। शोध क्षेत्र के ग्रामीण विद्यालयों में शैक्षिक तकनीकी के उपयोग के फलस्वरूप शिक्षकों के शिक्षण कौशल पर पड़ने वाले प्रभाव में सार्थकता का औसत उपलब्धि 62.06 है तथा मानक विचलन 10.52 है। शहरी विद्यालयों में शैक्षिक तकनीकी के उपयोग के फलस्वरूप शिक्षकों के शिक्षण कौशल पर पड़ने वाले प्रभाव में सार्थकता का औसत उपलब्धि 64.50 है तथा मानक विचलन 10.61 है। 358 df पर सार्थकता के लिए 't' का मानक मान 0.01 विश्वास स्तर पर 2.58 तथा 0.05 विश्वास स्तर पर 1.96 है, जबकि अध्ययन से प्राप्त 't' का मान -2.19 है, जो कि दोनो विश्वास स्तरों के मानों से कम है। अतः शोध क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी विद्यालयों में शैक्षिक तकनीकी के उपयोग के फलस्वरूप शिक्षकों के शिक्षण कौशल पर पड़ने वाले प्रभाव में कोई सार्थक अन्तर नही है।
Download
Pages:58-60
How to cite this article:
प्रमोद शुक्ल, डॉ0 जय सिंह "रीवा जिल में उच्चतर माध्यमिक स्तर पर शैक्षिक तकनीकी के उपयोग के फलस्वरूप शिक्षकों के शिक्षण कौशल पर पड़ने वाले प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Advanced Education and Research, Vol 4, Issue 2, 2019, Pages 58-60
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.