ARCHIVES
VOL. 6, ISSUE 1 (2021)
नवीन द्विवर्षीय बी0 एड0 पाठ्यक्रम के प्रति अध्यापक और प्रशिक्षुओं के दृष्टिकोण का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
कविता यादव, मिताली सेठ, मिथलेश गंगवार
Abstract
शिक्षा एक व्यापक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से भावी जीवन का निर्माण किया जा सकता है अध्यापक शिक्षा एक मात्र कार्यक्रम ही नहीं बल्कि एक ऐसा मिशन है । जिसके माध्यम से राष्ट्रीय सन्दर्भ में आधुनिक एवं परिवर्तित अध्यापकीय भूमिका का निर्वहन के लिए दक्षता एवं कुशलता प्राप्त व्यक्तियो को शिक्षित किया जा सके। वर्तमान समय में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (बी एड) का मुख्य उद्देश्य शिक्षको को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों दृष्टिकोण से उसके कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए छात्रों का सर्वांगीण विकास कर सके । इस शोध में नवीन बी एड पाठ्यक्रम की शैक्षिक गुणबत्ता के सापेक्ष महिला एवं पुरुष अध्यापक तथा महिला एवं पुरुष प्रशिक्षुओं के दृष्टिकोण का तुलनातमक अध्ययन किया गया है इस शोध में ५० बी एड अध्यापक तथा १०० प्रशिक्षुओं को शामिल किया गया है । न्यादर्श के चयन के लिए वर्णात्मक विधि का प्रयोग किया गया है । प्राप्त निष्कर्षो के आधार पर कहा जा सकता है की महिला एवं पुरुष अध्यापक के दृष्टिकोण में कोई भी सार्थक अन्तर नहीं है । नवीन द्विवर्षीय पाठ्यक्रम से प्रशिक्षुओं में शिक्षा शास्त्रीय अध्ययन का पालन करते हुए आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है ।
Download
Pages:30-32
How to cite this article:
कविता यादव, मिताली सेठ, मिथलेश गंगवार "नवीन द्विवर्षीय बी0 एड0 पाठ्यक्रम के प्रति अध्यापक और प्रशिक्षुओं के दृष्टिकोण का तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Advanced Education and Research, Vol 6, Issue 1, 2021, Pages 30-32
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.
