Logo
International Journal of
Advanced Education and Research

Search

ARCHIVES
VOL. 6, ISSUE 1 (2021)
अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में प्रषिक्षणरत बी0एड0 प्रषिक्षणार्थियों में संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन
Authors
वर्षा रानी, राधा दुआ, शिखा अग्रवाल
Abstract
मानव जीवन में संवेगों का अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है तथा व्यक्ति के व्यवहार का सम्बन्ध संवेगों से होता है और शिक्षाका सम्बन्ध व्यवहार का परिशोधन करने से होता है इसलिए बालकों के संवेगात्मक व्यवहार का अध्ययन करना शैक्षिक दृष्टि से अत्यन्त उपयोगी होता है। प्रस्तुत शोध कार्य का विषय अनुदानित एवं स्ववित्तपोषत महाविद्यालयों में प्रशिक्षणरत बी0एड0 के प्रशिक्षणार्थियों में संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन। इसमें वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि द्वारा आंकड़ों का संकलन किया गया तथा अध्ययन के लिए न्यादर्श के रूप में अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में प्रशिक्षणरत 4 महाविद्यालयों तथा 100 प्रशिक्षणार्थियों को चयन विधि द्वारा चयन किया गया है। इस शोध पत्र में प्रशिक्षुओं की संवेगात्मक बुद्धि के मापन के लिए डा0एस0के0 मंगल एवं शुभ्रा मंगल द्वारा निर्मित एवं मानकीकृत संवेगात्मक मापनी का प्रयोग कया गया। इसमें प्रयुक्त सांख्यिकी विधि के रूप में मध्यमान मानक विचलन एवं टी-परीक्षण का प्रयोग किया गया। इस शोध का निष्कर्ष यह प्राप्त हुआ है कि अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में अध्ययनरत बी0एड0 प्रशिक्षणार्थियों की संवेगात्मक बुद्धि में कोई सार्थक अन्तर नहीं है इसका कारण महाविद्यालयों की शैक्षिक प्रणाली एवं समान संवेगात्मक वातावरण समान है।
Download
Pages:27-29
How to cite this article:
वर्षा रानी, राधा दुआ, शिखा अग्रवाल "अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में प्रषिक्षणरत बी0एड0 प्रषिक्षणार्थियों में संवेगात्मक बुद्धि का तुलनात्मक अध्ययन". International Journal of Advanced Education and Research, Vol 6, Issue 1, 2021, Pages 27-29
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.