Logo
International Journal of
Advanced Education and Research

Search

ARCHIVES
VOL. 6, ISSUE 2 (2021)
माध्यमिक स्तर के शहरी तथा ग्रामीण विद्यार्थियों के विद्यालयी वातावरण का, सामाजिक विषय में निष्पत्ति का एक तुलनात्मक अध्ययन- अमरोहा जनपद के विशेष सन्दर्भ में
Authors
डाॅ. योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डाॅ. समी उर्रहमान खान सूरी, रूपाली
Abstract
यह शोध अध्ययन अमरोहा जनपद उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों पर किया गया। शोधकर्ती ने अपने शोध में माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् 400 (200 छात्र $ 200 छात्रायें) को सम्मिलित किया। शोध अध्ययन में अमरोहा जनपद के 20 (10 शहरी एवं 10 ग्रामीण) प्राईवेट माध्यमिक विद्यालयों को सम्मिलित किया गया। शोध अध्ययन में कक्षा 11 में अध्ययनरत् कला वर्ग के विद्यार्थियों को सम्मिलित किया गया। शोधकर्ती ने अपने शोध में विद्यालयी वातावरण तथा सामाजिक विषय निष्पत्ति चरों को सम्मिलित किया है। शोध अध्ययन का उद्देश्य- माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् शहरी तथा ग्रामीण विद्यार्थियों के विद्यालयी वातावरण (भौतिक, पारस्परिक विश्वास, संसाधन, शैक्षिक संसाधन तथा संयुक्त विद्यालयी वातावरण) तथा सामाजिक विषय निष्पत्ति का अध्ययन करना तथा विद्यालयी वातावरण (भौतिक, पारस्परिक विश्वास, संसाधन, शैक्षिक संसाधन तथा संयुक्त विद्यालयी वातावरण) तथा सामाजिक विषय निष्पत्ति चरों में सह-सम्बन्ध ज्ञात करना। शोध अध्ययन में विद्यार्थियों के विद्यालयी वातावरण को ज्ञात करने के लिए एम0एल0 शाह व अमित शाह द्वारा निर्मित एकेडमिक क्लाईमेट डेस्क्रीप्शन क्वाशनायर (ए0सी0डी0क्यू0) का प्रयोग किया गया तथा विद्यार्थियों की सामाजिक विषय निष्पत्ति के लिए 10वीं कक्षा में सामाजिक विषय में प्राप्त अंकों को लिया गया है। आंकड़ों का विश्लेषण एवं व्याख्या करने के लिए मध्यमान, मानक विचलन, टी-टेस्ट- क्रान्तिक अनुपात तथा सहसम्बन्ध गुणांक विधि का प्रयोग किया गया है। शोध अध्ययन में पाया गया कि माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् शहरी तथा ग्रामीण विद्यार्थियों के भौतिक विद्यालयी वातावरण में सार्थक अन्तर है। ग्रामीण विद्यार्थी शहरी विद्यार्थियों की अपेक्षा भौतिक विद्यालयी वातावरण में उत्तम हैं। शहरी तथा ग्रामीण विद्यार्थियों के पारस्परिक विश्वास, संसाधन, शैक्षिक संसाधन तथा संयुक्त विद्यालयी वातावरण तथा सामाजिक विषय निष्पत्ति में सार्थक अन्तर है। शहरी विद्यार्थी ग्रामीण विद्यार्थियों की अपेक्षा श्रेष्ठ हैं। विद्यालयी वातावरण (भौतिक, पारस्परिक विश्वास, संसाधन, शैक्षिक संसाधन तथा संयुक्त विद्यालयी वातावरण) तथा सामाजिक विषय निष्पत्ति चरों में कोई सार्थक सह-सम्बन्ध नहीं पाया गया।
Download
Pages:42-45
How to cite this article:
डाॅ. योगेश्वर प्रसाद शर्मा, डाॅ. समी उर्रहमान खान सूरी, रूपाली "माध्यमिक स्तर के शहरी तथा ग्रामीण विद्यार्थियों के विद्यालयी वातावरण का, सामाजिक विषय में निष्पत्ति का एक तुलनात्मक अध्ययन- अमरोहा जनपद के विशेष सन्दर्भ में ". International Journal of Advanced Education and Research, Vol 6, Issue 2, 2021, Pages 42-45
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.