Logo
International Journal of
Advanced Education and Research

Search

ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 1 (2023)
भावी उच्च शिक्षा के विशेष संदर्भ में एनईपी 2020 की एक महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि
Authors
संध्या यादव
Abstract
यह शोध पत्र नई शिक्षा नीति 2020 के लिए संदर्भित है। नई शिक्षा नीति (छम्च्)का मुख्य उद्देश्य भारत को वैश्विक स्तर पर शैक्षिक रूप से महाशक्ति बनाना तथा भारत में शिक्षा का सार्वभौम करण कर शिक्षा की गुणवत्ता को उच्च करना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के शुभारंभ से भारतीय उच्च शिक्षा में एक नए युग की शुरुआत होगी, जो पहले से काफी बेहतर होगा और एक नये भविष्य का निर्माण करेगा। एनईपी 2020 एक उत्कृष्ट दूरदृष्टि का परिणाम है और एक प्रेरणादायक नीति दस्तावेज है जो भारतीय उच्च शिक्षा के परिदृश्य में एक मूलभूत परिवर्तन का आगाज करेगा। इसके तहत भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली की जटिलता और चुनौतियों को ईमानदारी और स्पष्टता के साथ पहचाना गया है। इसके तहत मानव विकास की असाधारण क्षमता और जनसांख्यिकी लाभांश का उपयोग करने के लिए एक व्यापक बदलाव लाने के लिए एक दृष्टिकोण की परिकल्पना की गई है, जो कि भारत जैसे देश में बहुतायत में उपलब्ध है। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति को बढ़ने और विकसित होने के लिए एक समान अवसर प्रदान करता है तथा विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, बुद्धि और आत्मविश्वास का सृजन कर उनके दृष्टिकोणों का विकास करता है उपयुक्त विश्लेषित तथ्यों के आधार पर शोधकर्ता इस शोध पत्र के माध्यम से अनेक सुझावों को प्रस्तुत करता है जो भारतीय शिक्षा प्रणाली के लिए अति आवश्यक है।
Download
Pages:63-64
How to cite this article:
संध्या यादव "भावी उच्च शिक्षा के विशेष संदर्भ में एनईपी 2020 की एक महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि". International Journal of Advanced Education and Research, Vol 8, Issue 1, 2023, Pages 63-64
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.