ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 3 (2018)
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शालेय वातावरण का विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर प्रभाव का अघ्ययन
Authors
डाॅ0 पी0 के0 नायक, प्रियंका मरकाम
Abstract
शालेय वातावरण शैक्षिक उपलब्धि का आधार होता है। विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि सबसे अधिक उसके शालेय वातावरण से प्रभावित होती है, अतः शिक्षकों का कर्तव्य है कि वे शाला में विद्यार्थियों के लिए ऐसे वातावरण का निर्माण करे कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो। शिक्षकों को चाहिए कि वह अपने विद्यार्थियों चाहे वह लड़के हो या फिर लड़कियां दोनों को समान व्यवहार समान वातावरण एवं समान अवसर उपलब्ध कराये। शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों को सुरक्षित प्रेमपूर्ण विश्वस्त और सहयोगीपूर्ण शाला वातावरण प्रदान करना चाहिए जिससे कि उनमे अपने शिक्षकों मित्रों परिवारिक सदस्यों एवं शाला वातारण के प्रति समायोजन की भावना पनपे। शोधकर्ता द्वारा अपने शोध में ग्रामीण एवं शहरी विद्यालयों के शालेय वातावरण का विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया गया है।
Download
Pages:28-30
How to cite this article:
डाॅ0 पी0 के0 नायक, प्रियंका मरकाम "उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शालेय वातावरण का विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धि पर प्रभाव का अघ्ययन". International Journal of Advanced Education and Research, Vol 3, Issue 3, 2018, Pages 28-30
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.
